The Voice of Bareilly since 2010

आश्चर्यजनक घटना! नहीं देखी होगी अंतरिक्ष में ‘आतिशबाजी’ , कैद हुईं दुर्लभ तस्वीरें

Science & Technology Desk: NASA के एस्ट्रोनॉट बॉब बेकन ने ट्विटर पर हैरान कर देने वाली तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें अंतरिक्ष में एक धूमकेतु पर हो रही आतिशबाजी की हैं। कॉमेट NeoWise जिसे C/2020 F3 भी कहा जाता है, इसी साल मार्च के आखिर में नजर आया था।

एस्ट्रोनॉट बॉब बेकन ने 5 जुलाई को अंतरिक्ष में बने इंटरनैशनल स्पेस सेंटर से धूमकेतु  के ‘लाइट शो’ की तस्वीरें पोस्ट की। जिसका कैप्शन दिया – ‘बीती रात को आतिशबाजी, वास्तविक, विज्ञान की वजह से’ रूसी एस्ट्रोनॉट इवान वैगनर ने भी ट्विटर पर इस चमकते धूमकेतु की तस्वीरें शेयर की और NeoWise की पूंछ को दिखाया। उन्होंने लिखा कि अगले बदलाव के दौरान मैंने C/2020 F3 धूमकेतु  की करीब से तस्वीर लेने की कोशिश की, जो पिछले सात वर्षों में सबसे चमकीला नजर आ रहा था। उसकी पूंछ स्पेस स्टेशन से साफ नजर आ रही है।

स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक ये धूमकेतु पूरी जुलाई नजर आएगा और 22 जुलाई को धरती के बेहद करीब होगा। NeoWise इस साल तलाश किया जाने वाला तीसरा धूमकेतु है और जैसा कि दावा किया गया है, इसे खुली आंखों से भी देखा जा सकता है। इसी क्षमता वाले दो और धूमकेतु, एटलस और स्वान भी पहले तलाश किए गए थे लेकिन इससे पहले कि उनमें NeoWise की तरह चमक आती, दोनों बिखर गए थे।

स्पेसवेदर डॉट कॉम में लिखे अपने लेख में डॉक्टर टोनी फिलिप ने लिखा है कि सूरज के करीब जाने पर धूमकेतु का कुछ हफ्तों में विकास होगा। उनके मुताबिक धरती के उत्तरी हिस्से से इसे मध्य जुलाई में आसानी से देखा जा सकेगा।

error: Content is protected !!