The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना वायरस Update : बरेली में 267 नए पॉजिटिव मिले, 5 लोगों की मौत

बरेली। बरेली जिले में कोरोना संक्रमण के फैलने की तस्वीर भयावह होती जा रही है। गुरुवार को रिकार्ड 267 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में दहशत सी फैलने लगी है। साथ ही आज 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को भी जिले में 118 लोग संक्रमित मिले थे।

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक कुमार के अनुसार गुरुवार को 5 संक्रमितों की मौत हुई है। एकतानगर की रहने वाली 69 वर्षीय महिला की पीलीभीत बाईपास स्थित कोविड-19 अस्पताल में मौत हो गई। पुराने शहर के रहने वाले 62 वर्षीय बुजुर्ग ने 10 दिन तक चले इलाज के बाद दम तोड़ दिया। रिठौरा के बुजुर्ग कारोबारी और शेखूपुर (मीरगंज) के 59 वर्षीय संक्रमित ने कोविड-19 अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रेमनगर निवासी साहित्यकार ने भोजीपुरा स्थित कोविड-19 अस्पताल में आखिरी सांस ली।

डा. अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को 267 नये लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। आज मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 124 आईवीआरआई से, एंटीजन से 135 और ट्रू नॉट से 8 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।

error: Content is protected !!