The Voice of Bareilly since 2010

दिल्ली में ठीक हो चुके कुछ रोगियों में फिर से उभर रहा कोरोना वायरस संक्रमण

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ अस्पतालों का कहना है कि कोरोना वायरस से ठीक हो चुके कुछ मरीज फिर से संक्रमित होकर उनके पास आ रहे हैं।

दिल्ली सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में कोरोना वायरस का इलाज कराकर ठीक हो चुके दो मरीज करीब डेढ़ महीने बाद फिर से संक्रमित हो गए। फिर से संक्रमण के इन दोनों मामलों में रोगियों में मध्यम लक्षण थे। द्वारका के आकाश हेल्थकेयर में भी एक मामला सामने आया है जहां कैंसर का एक रोगी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद ठीक हो गया और कुछ महीने बाद वह फिर से संक्रमित हो गया। दूसरी बार हुए संक्रमण की वजह से इस व्यक्ति की मौत हो गई। दिल्ली का एक पुलिसकर्मी भी पिछले महीने फिर से कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया था।

राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम द्वारा संचालित कोविड-19 के अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स कोरोना वायरस से उबरने के बाद दोबारा संक्रमित हो गई। दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. बी.एल. शेरवाल के मुताबिक, जब तक वायरस संवर्द्धन का पता नहीं चल जाता या उसके जीन की सिक्वेंसिंग नहीं कर ली जाती है तब तक यह पता करना मुश्किल है कि क्या वायरस के दूसरे स्ट्रेन ने व्यक्ति को दूसरी बार संक्रमित किया है?

error: Content is protected !!