The Voice of Bareilly since 2010

कांशीराम वृद्धाश्रम में फल एवं खाद्य सामग्री बांटकर मनाया स्थापना दिवस

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन (आरजेवाईएस ग्रुप) ने अपना छठा स्थापना दिवस कांशीराम वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री एवं फल का वितरण कर धूमधाम से मनाया।

गौरतलब है कि राष्ट्र जागरण युवा संगठन जनकल्याणकारी कार्य करते रहा है। छह साल पहले हिंदी दिवस के अवसर पर इस संगठन की स्थापना बरेली में की गई थी। इस बार संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर कांशीनाथ वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों को फल एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध करा गई।

इस अवसर पर संरक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, पवन सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव अमित भारद्वाज, संस्थापक सचिव सौरभ शर्मा, संस्थापक कोषाध्यक्ष नितेश शर्मा, संस्थापक सदस्य आमोद शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, जीतू देवनानी, रचित अग्रवाल,सुदेश गुप्ता, हरजीत सिंह लाली, कमल जगवानी, हर्ष साहनी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दिव्या गुप्ता, प्रिया कश्यप, नीमा भंडारी आदि उपस्थित रहे।



error: Content is protected !!