The Voice of Bareilly since 2010

Nobel Prize 2020: विश्व खाद्य कार्यक्रम को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार

स्टॉकहोम। (Nobel Peace Prize 2020) वर्ष 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme, WFP) को देने की घोषणा की गई है। नार्वे की नोबेल कमिटी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। भूख से निपटने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम को यह सम्मान दिया जा रहा है। इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए 300 से भी अधिक व्यक्तियों और संस्थाओं को नामांकित किया गया था। यह चौथी बार है जब इतनी बड़ी संख्या में इस सम्मान के लिए नामांकन हुआ। 

विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूख और खाद्य सुरक्षा की समस्या का समाधान करता है। इसकी स्थापना पक्ष 1951 में की गई थी। वर्ष 2019 में WFP ने 88 देशों में ऐसे करीब 100 मिलियन लोगों को सहायता पहुंचाई थी जो गंभीर भुखमरी के शिकार थे। विश्‍व खाद्य कार्यक्रम भुखमरी मिटाने और खाद्य सुरक्षा पर केंद्रित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है। दुनिया भर में जरूरतमंदों तक पहुंच यह खाद्य सामग्री उपलब्ध कराती है। गृह युद्ध और प्राकृतिक आपदाओं जैसे आपात स्थिति में यह काफी सक्रिय होती है।

इस साल नोबेल शांति पुरस्कार के लिए कतार में पहला नाम विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) का था। हालांकि विशेषज्ञ जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग (climate activist Greta Thunberg) और प्रेस स्वतंत्रता समूहों की दावेदारी मजबूत मान रहे थे।

error: Content is protected !!