The Voice of Bareilly since 2010

आंशिक चंद्रग्रहण 16/17 जुलाई को, अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों को छोड़ पूरे देश में दिखेगा

नई दिल्‍ली। वर्ष 2019 का दूसरा चंद्र ग्रहण 16/17 जुलाई को लगेगा। केंद्रीय विज्ञान मंत्रालय के अनुसार यह आंशिक चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्से को छोड़ पूरे देश में देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार रात्रि 1:31 बजे शुरू होगा और प्रातः 4:30 बजे खत्म हो जाएगा। इस अवधि में चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी और सबसे ज्यादा आंशिक चंद्रग्रहण 3:01 बजे पर देखा जा सकेगा। इस दौरान चंद्रमा का आधे से थोड़ा ज्यादा हिस्सा पृथ्वी की छाया से पूरी तरह ढक जाएगा। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 20 जनवरी को लगा था जो भारत में दिखाई नहीं दिया था।

मंत्रालय के अनुसार, 17 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिणी अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, सुदूर उत्तरी स्केंडिनेविया को छोड़कर पूरे यूरोप तथा पूर्वोत्तर को छोड़कर समूचे एशिया में भी देखा जा सकेगा।

error: Content is protected !!