The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- राष्ट्र जागरण युवा संगठन का स्थापना दिवस मनाया, पत्रिका का विमोचन

बरेली। आरजेवाईएस ग्रुप द्वारा संचालित सामाजिक संस्था राष्ट्र जागरण युवा संगठन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्र जगत पत्रिका का विमोचन एवं सम्मान समारोह अर्बन कॉपरेटिव बैंक सभागार में गुरुवार को आयोजित किया गया।

अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्वामी रामसेवक चंद्रमणि (गुरु जी) ने आशिर्वचन कहे। मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ अरुण कुमार, बाल विकास अधिकारी नीता अहिरवार, विशिष्ट अतिथि अतुल कपूर, राष्ट्रीय संरक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना, पवन सक्सेना आदि रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित भारद्वाज पत्रिका एवं संयोजक सौरभ शर्मा ने किया। मंच संचालन करते हुए सचिन श्याम भारतीय और महेंद्र टिकयानी ने बताया कि यह संस्था संपूर्ण भारत में युवाओं को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसका मुख्य लक्ष्य जनजागरूकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार है।

इस अवसर पर प्रिया कश्यप,जीतू देवनानी, सुरक्षा रस्तोगी, हर्ष साहनी के अलावा मानव सेवा क्लब के सुरेंद्र बीनू सिन्हा, समपर्ण एक प्रयास के दिलीप अग्रवाल और रोबिन हुड की वंदिता शर्मा को सम्मानित किया गया। अजय चंद्रा के साथ शिवानी, शीतल और रंजीत ने नृत्य प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में कमल जगवानी, जीतू देवनानी, पंकज मिश्रा, नितेश शर्मा, आमोद शर्मा, संतोष दिवाकर, संजू भैया, आशुतोष, दिव्या गुप्ता, तजिंदरकौर, नीमा भंडारी, सुरक्षा रस्तोगी, प्रिया कश्यप, फरहत नक़वी आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!