The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अनाथ बच्चों के साथ मनाया दीपोत्सव, बांटे उपहार

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन ने धनतेरस के अवसर पर राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल एवं महिला मोर्चा के साथ संयुक्त रूप से आर्य समाज अनाथालय में दीपोत्सव आयोजित किया। अनाथालय परिसर में भारत का नक्शा बनाकर उस पर 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। अनाथालय में रहने वाले बच्चो को मिठाई, फल, बिस्किट, पटाखे आदि उपहार में दिए गए।

इस अवसर पर संस्था के निदेशक अमित भारद्वाज ने कहा कि हमें त्योहारों पर गरीब-अनाथ बच्चों का खायाल रखना चाहिए ताकि उन्हें अपनों की कमी महसूस न हो। कार्यक्रम संयोजक सौरभ शर्मा ने बताया कि संगठन हर वर्ष अपने सभी कार्यक्रम अनाथ बच्चों के साथ मनाता है।

इस दौरान संरक्षक धर्मेन्द्र सक्सेना, पवन सक्सेना, राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन शंकर शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, आदेश प्रताप सिंह, अतुल कपूर, निखिल शर्मा, नितेश शर्मा, महेंद्र टिकयानी, कमल जगवानी, आमोद शर्मा, अनुराग महरोत्रा, दीप्ति भारद्वाज, महिला मोर्चा की दिव्या गुप्ता, प्रिया कश्यप,  नीमा भंडारी, तजेंद्र कौर, सुरक्षा रस्तोगी,  व्यापार मंडल से विशाल महरोत्रा, संजू भैया, सतीश गुप्ता, बलराम कश्यप, सुदेश गुप्ता, अजय चंद्रा, आलोक सक्सेना,तुषार शर्मा, हिमांशु दिवाकर, विकास कश्यप, हर्ष सहानी, विमल भारद्वाज, अनिल मिश्रा, नीतीश उपाध्यय, सन्तोष दिवाकर, सुनील पांडेय, पंकज मिश्रा,  हरजीत सिंह लाली,  हरमीत सिंह,  डॉ गौरीशंकर शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, विकास कश्यप, अनुज भारद्वाज, रोहित मिश्रा, उमाकांत जोशी, अंकित पाठक आदि सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!