The Voice of Bareilly since 2010

भीम राजभर उत्तर प्रदेश बसपा के नए अध्यक्ष, मायावती ने ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में खाता खोलने में नाकाम रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के आलाकमान ने पार्टी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसे वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने के तौर पर भी देखा जा रहा है। इसकी शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने से हुई है। आजमगढ़ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर भीम राजभर को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह मुनकाद अली की जगह लेंगे।

भीम राजभर की नियुक्ति को बसपा की राजभर वोट बैंक को अपने पक्ष में करने की रणनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजभर वोट बैंक निर्णायक भूमिका में है। भीम राजभर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी बसपा प्रमुख मायावती ने अन्नकूट के दिन ट्वीट कर दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, “यूपी में अति-पिछड़े वर्ग (ओबीसी) में राजभर समाज के पार्टी व मूवमेन्ट से जुड़े पुराने, कर्मठ एवं अनुशासित सिपाही श्री भीम राजभर, निवासी जिला मऊ (आजमगढ़ मंडल) को बीएसपी उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनको हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।”

error: Content is protected !!