The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सृजन वैलफेयर सोसायटी ने चलाया स्वच्छता अभियान

बरेली। सृजन वैलफेयर सोसायटी ने मंगलवार को राजेन्द्र नगर में स्वच्छता अभियान चलाया।

सोसायटी की अध्यक्ष दीक्षा सक्सेना ने बताया कि संस्था द्वारा यह अभियान हर साल चलाया जाता है। सोसायटी का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है कि जब तक भगवान की प्रतिमा खंडित न हो उसे पूजें, इस तरह घर से न निकालें। प्रयास निरंतर जारी है, देखिए लोगों की सोच में कब तक बदलाव आता है। इन मूर्तियों और पूजन सामग्री को एकत्र कर किसी खेत की मिट्टी में सिरोहित कर दिया जाता है, जिससे मिट्टी मिट्टी में ही मिल जाए।

मीडिया प्रभारी एकता सक्सेना ने बताया कि संस्था इस तरह के सामाजिक कार्य और पर्यावरण संरक्षण का कार्य लगातार कर रही है।

इस अवसर पर महिलाओं को आत्मरक्षा के तरीके सिखाने और जागरूक करने के लिए महिला सशक्तिकरण की जानकारी भी महिला कल्याण विभाग द्वारा दी गई। मिशन नारी शक्ति की जानकारी महिला कल्याण टीम की ओर से निशा शर्मा ने दी।

इस अवसर पर रीमा अग्रवाल, चित्रा जौहरी, निशा शर्मा, रेनू, मीरा मोहन, मीना श्रीवास्तव, समाजसेवी अश्वनी ओबराय, क्षेत्रीय पार्षद सतीश चन्द्र मम्मा, जीनियस ग्रुप से राजेन्द्र अग्रवाल, मनोज पांडेय आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!