The Voice of Bareilly since 2010

बी.वी. श्रीनिवास भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली। बी. वी. श्रीनिवास को भारतीय युवा कांग्रेस (आईवीसी, IYC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है, “माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने बी.वी. श्रीनिवास, अंतरिम अध्यक्ष, आईवीसी IYC को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।” उनको पिछले साल जुलाई में भारतीय युवा कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल अगस्त में उन्होंने भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी।

आईवीसी नमे कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद तत्कालीन भारतीय युवा कांग्रेस अध्यक्ष केशव चंद यादव ने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद श्रीनिवास को अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। श्रीनिवास के नेतृत्व में प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने अच्छा काम किया था। अंतर-राज्य यात्रा की अनुमति देने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों के लिए देश भर में हेल्पलाइन केंद्रों की स्थापना की थी। जो प्रवासी श्रमिक ऑनलाइन अपना फॉर्म भरने और नोडल अधिकारी से संपर्क करने में समस्या का सामन कर रहे थे उनकी मदद के लिए भारतीय युवा कांग्रेस ने हेल्पलाइन केंद्रों की स्थापना की।

error: Content is protected !!