The Voice of Bareilly since 2010

बाबा पशुपतिनाथ का गंगाजलाभिषेक कर बरेली पहुंचे शिव प्रकाश रावल का भव्य स्वागत-सम्मान

बरेली। गंगोत्री धाम से मां गंगा का जल लेकर काठमांडू में भगवान शिव का जलाभिषेक कर 16 दिवसीय यात्रा पूर्ण करने के उपरांत शिव प्रकाश रावल शनिवार को यहां पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक सुशील मित्तल के आवास पर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने महाराज शिव प्रकाश के कार्यों की सराहना की। 

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार एडवोकेट,गुलशन आनंद, आरेन्द्र अरोरा कुक्की,आचार्य हेमन्त शांडिल्य के साथ डॉ. सरताज हुसैन, शशिकान्त गौतम, मनीष रस्तोगी, अमर सिंह परमार, चित्रा मित्तल, सुधा सक्सेना, रचना सक्सेना, रेखा श्रीवास्तव, प्रतिभा जौहरी, राशी पाराशरी, कीर्ति चौहान, विशाल श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, कौशिक टंडन, सचिन पाठक,अमित रस्तोगी, मोहित अरोरा, सौरभ अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मुदित अग्रवाल, ऋषभ मित्तल, अमित शर्मा आदि ने महाराज का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर शिव प्रकाश रावल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के उपरांत मां गंगा की यात्रा हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली से होते हुए 30 नवंबर 2020 को काठमांडू पहुंची। वहां में बाबा पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करने के उपरांत आज पुनः बरेली आगमन हुआ।  

इस अवसर पर रजनीश सक्सेना ने श्री गंगा, गौमाता,बेटी एवं पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ दिलाई।

error: Content is protected !!