The Voice of Bareilly since 2010

सिविल डिफ़ेन्स ने किया नारी शक्ति का सम्मान : जहाँ होता महिलाओं का सम्मान ईश्वर भी देते वरदान

civil defense honored women power

बरेली। सिविल डिफ़ेन्स ने अपनी 58 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के शनिवार को नारी शक्ति का सम्मान किया। कार्यक्रम का आयोजन रामपुर रोड स्थित एक वैंकट हॉल में किया गया था। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एएसडीएम पारुल तरार ने कहा कि चाहें विभाग हो या घर जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहाँ ईश्वर भी वरदान देते है। ऐसे आयोजनो से महिलाओं का हौसला बढ़ता है साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के बारे में भी जानकरियाँ मिलती रहती है।

इस मौक़े पर चीफ़ वार्डन राजीव शर्मा की पत्नी अमिता शर्मा ने मुख्य अतिथि पीसीएस अफ़सर पारुल तरार, जिला महिला कल्याण विभाग की कु सोनम शर्मा आदि का शील्ड व माल्यार्पण कर सम्मानित किया। कार्यक्रम आयोजक चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने उप नियंत्रक अशोक गौतम को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कु. सोनम शर्मा ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, स्वालम्बन और नारी सम्मान के प्रति जागरूक रहने का मंत्र दिया। वहीं समाज व प्रशासन हित में निरंतर महती भूमिका निभा रही सिविल डिफ़ेन्स ने भी अपने कार्यों व सहयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इससे पूर्व शिक्षिका रीता शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

चीफ़ वार्डन राजीव शर्मा ने कविता “नारी के गुणगान का नारी के उत्थान का-युग आने वाला जल्दी नारी की पहचान का“ पढ़कर महिला शक्ति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। अंत में चीफ वार्डन राजीव शर्मा ने सभी अगंतुकों का धन्यवाद दिया। कोविड-19 का पूर्ण रूप से पालन करते हुए केवल 125 लोग ही सम्मिलित हो सके।

इस अवसर पर पारुल तरार (पीसीएस), अमिता शर्मा, राजीव शर्मा, गीता शर्मा, नियंत्रक अशोक गौतम और सिविल डिफ़ेन्स के प्रभागीय वार्डन डॉ. हरिओम मिश्रा, दिनेश यादव, मिस्बाहुल इस्लाम, स्टाफ अफसर दिनेश, अनवार हुसैन, उप प्रभागीय वार्डन अंजय अग्रवाल, मानस पंत व अन्य कर्तव्ययोगी वार्डन्स उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!