The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पूरे वर्ष सेवा करने पर निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना और राजेंद्र सम्मानित

बरेली। मानव सेवा क्लब ने मंगलवार को “सेवा दिवस” मनाया। इस दौरान वृद्धाश्रम में वस्त्र बांटे गए और वृद्धजनों को भोजन कराया गया। पूरे वर्ष सेवा करने पर निर्भय सक्सेना,  मधुरिमा सक्सेना और राजेंद्र जी को माल्यार्पण के पश्चात स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि सेवा से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है वह कोई और काम करने से नहीं मिलती।

कार्यक्रम में संजय सक्सेना, आरके सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, इंद्र देव त्रिवेदी, गोपाल अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

निर्भय सक्सेना के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सायंकाल उनके निवास पर हुई गोष्ठी में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी, प्राचार्य डॉ सुरेश रस्तोगी, दिनेश पवन, वेदप्रकाश कातिब, हर्ष अग्रवाल ने अपने विचार रखे और काव्य पाठ किया। मधुरिमा सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!