The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- त्रिवटीनाथ मंदिर में भक्तों को बांटे मास्क, कोरोना को लेकर किया जागरूक

बरेली। बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर कमेटी ने बुधवार को मंदिर में आने वाले सभी भक्तजनों को मास्क वितरित किए और सैनिटाइजर के उपयोग के बारे में बताया।

मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील “दो गज की दूरी मास्क है जरूरी” का अनुसरण करते हुए कोरोना काल में लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। भक्तों को बताया गया कि जब तक कोरोना वैक्सीन हम लोगों के मध्य नहीं आ जाती है, तब भी और उसके बाद भी मास्क का प्रयोग अपनी और आसपास के लोगों की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है।

कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के प्रताप चंद्र सेठ, हरिओम अग्रवाल सुभाष मेहरा, मानस पंत का भी सहयोग रहा।

मीडिया प्रभारी ने यह भी बताया कि मंदिर कमेटी का नाम बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर सेवा समिति रजिस्टर्ड किया जा चुका है जो कि पूर्व में अपभ्रंश नाम टीबरी नाथ के नाम से था।

error: Content is protected !!