The Voice of Bareilly since 2010

Bank Holidays in January 2021: जनवरी में विभिन्न स्थानीय अवकाशों समेत कुल 16 दिन बंद रहेंगे बैंक

नई दिल्ली। बैंक आज के समय में  कारोबारी/व्यावसायिक दुनिया के अभिन्न अंग हैं। विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद इनके बंद होने पर चेक क्लियरेंस, लोन से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं और अन्य कई तरह के कार्य ठप हो जाते हैं। नए साल के पहले महीने यानी जनवरी, 2021 में अलग-अलग स्थानों के स्थानीय अवकाशों को मिलाकर कुल 16 दिन बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। इसमें पांच रविवार और दूसरा व चौथा शनिवार भी शामिल है।

जनवरी में इन तारीखों में बंद रहेंगे बंद

1 जनवरी 2021: नववर्ष के मौके पर मेघालय, मणिपुर, सिक्किम, तमिलनाडु व मिजोरम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

2 जनवरी 2021: नववर्ष उत्सव पर मिजोरम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

3 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

9 जनवरी 2021: दूसरे शनिवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

10 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

12 जनवरी 2021: स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर पश्चिम बंगाल में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

14 जनवरी 2021: मकर संक्रांति के मौके पर गुजरात, तमिलनाडु, सिक्किम और तेलंगाना में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

15 जनवरी 2021: माघ बिहू के मौके पर तमिलनाडु और असम में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

16 जनवरी 2021: उछावर थिरुनल के मौके पर तमिलनाडु में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

17 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

20 जनवरी 2021: गुरु गोबिंद सिंह जयंती के मौके पर पंजाब में बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। 

23 जनवरी 2021: चौथे शनिवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

24 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

25 जनवरी 2021: Imoinu Iratpa के मौके पर मणिपुर में  बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

26 जनवरी 2021: गणतंत्र दिवस के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

31 जनवरी 2021: रविवार के चलते बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

error: Content is protected !!