The Voice of Bareilly since 2010

आकाश मिसाइल सिस्टम का निर्यात करेगा भारत, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। कभी अत्याधुनिक हथियारों के लिए पूरी तरह आयात पर निर्भर भारत ने बड़ा हथियार निर्यातक बनने की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने बुधवार को आकाश मिसाइल सिस्टम के निर्यात को मंजूरी दे दी। इसके निर्यात को तेजी से मंजूरी देने के लिए एक समिति भी बनाई गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि निर्यात किया जाने वाला मिसाइल सिस्टम वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे संस्करण से अलग होगा।

आकाश मिसाइल सिस्टम 96 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी होने के साथ ही देश की महत्वपूर्ण मिसाइलों में से एक है। आकाश एक मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है, जिसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO, डीआरेडीओ) द्वारा विकसित किया गया है। इसकी रेंज 25 किलोमीटर है। आकाश का निर्यात संस्करण वर्तमान में भारतीय सशस्त्र बलों के साथ तैनात सिस्टम से अलग होगा

राजनाथ सिंह ने ये भी बताया कि भारत सरकार रक्षा के क्षेत्र में निर्यात पर फोकस कर रही है ताकि पांच बिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को पाया जा सके, साथ ही दूसरे देशों से अपने संबंध और मजबूत किए जा सकें।

error: Content is protected !!