The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- गीतऋषि किशन सरोज को पहली पुण्यतिथि पर किया याद

बरेली। गीतऋषि किशन सरोज की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। मानव सेवा क्लब ने शुक्रवार को कहरवान स्थित कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया जिसका शुभारंभ किशन सरोज के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।

इन्द्रदेव त्रिवेदी ने कहा कि किशन सरोज जैसा गीतकार आज के युग में होना मुश्किल है। निर्भय सक्सेना ने कहा कि किशन सरोज एक अच्छे कवि के साथ-साथ एक अच्छे इंसान भी थे। रोहित राकेश ने किशन सरोज के साथ कई संस्मरण साझा किए। उनके बहुत निकट रहे शायर रामकुमार भारद्वाज अफरोज ने बताया जब वह किशन जी को याद करते हैं तो मन में गीत लिखने के नए विचार पनपने लगते हैं। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि पिछले 40 वर्षों से किशन जी का सानिध्य प्राप्त रहा। उन पर केंद्रित पत्रिका का प्रकाशन और विमोचन भी किया गया। अखिलेश सक्सेना, रणधीर प्रसाद गौड़ धीर ने भी किशन सरोज को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी में किशन सरोज के कई गीतों का वाचन भी किया गया। संचालन रोहित राकेश ने किया। आभार दिलीप गुप्ता व्यक्त किया।

                             
error: Content is protected !!