The Voice of Bareilly since 2010

चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2.43 बजे होगा लॉन्च

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 के लॉन्च किए जाने की नई तारीख का ऐलान कर दिया है। चंद्रयान-2 अब 22 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। आपको याद होगा कि भारत के इस महत्वाकांक्षी मिशन को बीती 15 जुलाई को अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरनी थी लेकिन वैज्ञानिकों को इस लांचिंग के एक घंटा पहले एक खामी का पता चला जिसके बाद इसे स्थगित कर दिया गया। जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (जीएसएलवी मार्क-3) में आई इस तकनीकी खराबी को अब ठीक कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने मीडिया को बताया था कि रॉकेट के लॉन्च के लिए कई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। लॉन्च की तिथि 20 से 23 जुलाई के बीच रखी जा सकती है पर 22 जुलाई को लॉन्च कि जाने की अधिक उम्मीद है।

error: Content is protected !!