The Voice of Bareilly since 2010

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021: दो फरवरी को जारी होगी 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं एवं 12वीं कक्षा की वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट मंगलवार, 2 फरवरी 2021 जारी होगी। इसे आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने बीते गुरुवार को सीबीएसई के प्रमुख अधिकारियों के साथ हुए एक लाइव इंटरेक्शन के दौरान इस बारे में जानकारी दी थी।  

इससे पहले डॉ निशंक ने 31 दिसंबर, 2020 को एक लाइव वेबिनार के जरिए सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथियों की घोषणा की थीष इसके अनुसार इस साल बोर्ड परीक्षाएं 4 मई से 10 जून तक आयोजित की जाएंगी जबकि प्रायोगिक (Practical) परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी। रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे डेटशीट

छात्र-छात्राएं डेटशीट को cbse.gov.in से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे। डेटशीट में परीक्षा की तारीखों के अलावा परीक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्देश भी होंगे।

-ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

-अपडेट सेक्शन के अंदर डेटशीट के लिंक पर क्लिक करें।

-अब अपनी क्लास सिलेक्ट करें।

-डेटशीट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

error: Content is protected !!