The Voice of Bareilly since 2010

सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, लता मंगेशकर समेत कई हस्तियों के ट्वीट की जांच के आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, लता मंगेशकर  समेत कई हस्तियों के ट्वीट की जांच के आदेश दिए हैं। इन लोगों ने किसान आंदोलन पर पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट के जवाब में ये ट्वीट किए थे। कांग्रेस नेताओं ने इन ट्वीट की शिकायत महाराष्ट्र सरकार से की थी। सितारों के ट्वीट की जांच करके इस निष्कर्ष पर पहुंचने की कोशिश की जाएगी कि क्या इन हस्तियों ने ये ट्वीट्स किसी के दबाव में आकर किए थे।

कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि उन ट्वीट्स में कुछ शब्द एक जैसे हैं, जो शक पैदा करते हैं। दरअसल, इन सितारों के ट्वीट रिहाना के उस ट्वीट के जवाब में आए थे जिसमें रिहाना ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया था। महाराष्ट्र इंटेलिजेंस विभाग सितारों के ट्वीट की जांच करेगा।

 
error: Content is protected !!