The Voice of Bareilly since 2010

बरेली की प्रियंका ने 20 किमी वाक इवेंट में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई

बरेली। बरेली की प्रियंका गोस्वामी ने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूर्ण कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की। प्रियंका पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में कार्मिक विभाग में लिपिक पद पर कार्यरत हैं।

रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वाक इवेंट में प्रियंका ने अपने प्रदर्शन से न केवल लोगों को चौंका दिया बल्कि टोक्यो के सफर की योग्यता भी प्राप्त की। प्रियंका की इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई दी है और टोक्यो ओलम्पिक में भी उनकी सफलता की कामना की हैष

error: Content is protected !!