The Voice of Bareilly since 2010

कृषि कानूनों के खिलाफ 26 फरवरी को किसानों की ग्लोबल वेबीनार

नई दिल्ली। किसान एकता मोर्चा नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपनी विरोध की आवाज को पूरी दुनिया में जोरशोर से पहुंचाने की कोशिश में है। इसी क्रम में तीनों नए कृषि कानूनों को लेकर ग्लोबल लाइव वेबीनार का आयोजिन करने की तैयारी है। यह वेबिनार 26 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसमें दुनियाभर के किसान नेता शामिल होंगे। वेबीनार में “तीनों कृषि कानून का किसानों पर असर” विषय पर चर्चा होगी।

किसान एकता मोर्चा के ट्विटर हैंडल पर इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी शेयर की गई है। वेबीनार के लिए ब्रिटेन, आस्ट्रलिया के मेलबर्न तथा अमेरिका के कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क का भी समय शेयर किया गया है। वेबीनार में आम लोग भी सवाल-जवाब पूछ सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी जारी किया गया है।

error: Content is protected !!