बरेली के Medicity Hospital में लगी आग,टला बड़ा हादसा

Fire at Bareilly's Medicity Hospital,bareillynews,bareillylive,मेडीसिटी अस्पताल बरेली, अस्पताल में आग,

बरेली।पीलीभीत बाईपास स्थित मेडिसिटी अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मंगलवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। आग वहां लगे अस्पताल के ग्लो साइन बोर्ड में लगी। आशंका है कि ग्लो साइन बोर्ड में लगे तार में शार्ट सर्किट से घटना हुई।

गेट के पास ग्लो साइन बोर्ड धूं-धूंकर जलने लगा और गेट के पास खड़े लोग दूर भागे। तत्काल अस्पताल का स्टाफ जुट गया और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। इस बाबत डा. विमल भारद्वाज का कहना है कि ग्लो साइन बोर्ड में मामूली आग लगी थी और कोई गंभीर मामला नहीं है। स्टाफ ने अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझा दी थी और कोई हादसा नहीं हुआ।

error: Content is protected !!