The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना का दूसरी लहर : नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन, मुंबई में भी बिगड़ रहे हालात

मुंबई। कोरोना वैक्सीनेशन के बीच ही महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने सरकारी एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। नागपुर, पुणे और मुंबई में संक्रमण के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। नागपुर में प्रशासन ने 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है जहां बुधवार को कोरोना संक्रमण के 1800 से ज्यादा मामले सामने आए थे। पिछले एक सप्ताह से यहां औसतन एक हजार मरीज प्रतिदिन मिल रहे हैं। इसी वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सुविधाओं को ही छूट मिलेगी।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 13,659 नए मरीज मिले हैं। यह 7 अक्टूबर 2020 के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 14,578 केस आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आ रहे थे। देश में अभी 60 प्रतिशत से ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। मुंबई में एक दिन में कोरोना के जेढञ हजार नए मामले मिले हैं। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इस महानगर में कोरोना संक्रमण की वजह से 229 इमारतें सील कर दी गई हैं।बई में कोरोना का खौफ, एक दिन में डेढ़ हजार केस, 229 इमारतें सील

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 279 लोग ठीक हुए और 3 की जान चली गई। यहां अब तक 6 लाख 42 हजार 30 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 29 हजार 199 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,931 मरीजों की मौत हो गई। 1,900 मरीजों का इलाज चल रहा है।

देश में बीते 24 घंटे में 21,814 नए मरीजों की पहचान हुई है जबकि 17,674 मरीज ठीक हो गए। इस दौरान 114  लोगों ने संक्रमण की वजह से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,020 की बढ़ोत्तरी हो गई। देश में अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.85 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

error: Content is protected !!