The Voice of Bareilly since 2010

आमिर खान को कोराना, ख़ुद को घर में ही किया क्वारंटाइन

ई दिल्ली : (Aamir Khan Covid Positive) बॉलीवुड के “चॉकलेटी स्टार” रणवीर कपूर के बाद अब  “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” आमिर खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आमिर खान ने ख़ुद को घर में ही क्वारंटाइन कर लिया है। इससे पहले मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन, संजय लीला भंसाली, सिद्धांत चतुर्वेदी, तारा सुतारिया, सतीश कौशिक की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है। 

आमिर ख़ान के प्रवक्ता ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। प्रवक्ता ने कहा, “आमिर ख़ान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने घर पर ही ख़ुद को क्वारंटाइन कर लिया है और सारे प्रोटोकॉल्स फॉलो कर रहे हैं। जो भी लोग कुछ दिनों में आमिर ख़ान के आसपास रहे हैं उन्हें भी सावधानी के तौर पर अपना कोविड-19 का टेस्ट करवा लेना चाहिए।”

आमिर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग कर  रहे थे लेकिन फिलहाल उन्होंने अपनी टीम को भी कुछ दिन रेस्ट करने की सलाह दी है और शूटिंग रोक दी गई है। वह अब पूरी तरह ठीक हो जाने के बाद ही  फिल्म की शूटिंग दोबार से शुरू करेंगे। लाल सिंह चड्ढा अंग्रेजी फ़िल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफ़िशियल रीमेक है। इस फिल्म में आमिर ख़ान के साथ हाल ही में मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म में करीना कपूर का पार्ट उनकी डिलीवरी से पहले ही शूट कर लिया गया था। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं।

error: Content is protected !!