The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- अनाथालय में बच्चों के साथ मनाया होली उत्सव

बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में आर्य समाज अनाथालय के बच्चों के लिए होली उत्सव और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। बच्चों को होली की टोपी और हार पहनाने के बाद पिचकारी, गुलाल,मुखोटे और मिठाई दी गई। बच्चों ने होली के गीतों पर नृत्य भी किया।

वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। ऐसा सभी को करते रहना चाहिए। इससे जरूरतमंद लोगों को खुशी मिलती है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपीआरओ नीता अहिरवार, भाजपा नेता हर्षवर्धन आर्य, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इन्द्रदेव त्रिवेदी, कल्पना सक्सेना, रश्मि उपाध्याय आदि मौजूद थे।


					
error: Content is protected !!