The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- होली के रंगों से सजी सूफी शाम

बरेली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राहुल जौहरी व उनकी पत्नी सीमा जौहरी ने होली के उपलक्ष्य में फाल्गुन पूर्णिमा पर एक सूफी शाम का आयोजन किया। इसमें दिल्ली की निजामुद्दीन औलिया की दरगाह के कव्वालों ने अमीर खुसरो से लेकर आज तक के प्रसिद्ध होली गीतों के रंगों को मेहमानों के समक्ष प्रस्तुत कर समा बांध दिया। फूलों की होली भी खेली गई।

आगंतुकों ने सूफी गायकी के साथ-साथ परंपरागत होली गीतों का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, शायर वसीम बरेलवी और राजवीर सिंह का डॉ दिनेश जौहरी ने शाल ओढ़ा कर और राहुल जौहरी ने फूल देकर सम्मान किया।

इस अवसर पर पूर्व मेयर डॉ आईएस तोमर, भाजपा के शहर अध्यक्ष डॉ केएम अरोड़ा, देवेंद्र जोशी, डॉ प्रमेन्द्र माहेश्वरी, उपजा प्रेस क्लब के सचिव आशीष जौहरी, कर्नल अभय स्वरूप, डॉ राजेश कुमार शर्मा, शरद मिश्रा, अनिल कुमार एवं शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!