The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- सपाइयों ने मनाई महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य की जयंती

बरेली। महर्षि कश्यप एवं ऋंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह्य की जयंती पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुह्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य एवं महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने प्रकोष्ठों के नवनियुक्त महानगर अध्यक्षों का स्वागत किया। इनमें महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रेहाना बी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष डॉ अमित सक्सेना, अधिवक्ता सभा के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट खलीकुर्ररहमान खान, अनुसूचित जाति-जनजाति प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अनुज आनंद वाल्मीकि, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष विशाल कश्यप, अल्पसंख्यक सभा के महानगर अध्यक्ष सनी मिर्जा, मजदूर सभा के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद अशफाक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष आकाश भारती और सैनिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष मान सिंह यादव शामिल हैं।

कार्यक्रम में रविंदर यादव, गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला मोंटी, अशफाक गाजी, जयप्रकाश भास्कर, राजवीर कश्यप, अब्दुल जब्बार इस्राफील, हरजीत सिंह, जसपाल सिंह बग्गा, अंकित आर्य, आकाश भारती, मिथुन चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!