The Voice of Bareilly since 2010

रामजी का तिलक कर बमनपुरी की 161वीं रामलीला को दिया विश्राम

बरेली। बमनपुरी में होली के अवसर पर आयोजित होने वाली रामलीला में शुक्रवार को भगवान राम और माता सीता समेत पूरे परिवार के पात्रों का तिलक समारोह कर श्री रामलीला सभा और उपस्थित भक्तों की ओर से विदाई दी गई। इसके साथ ही 18 दिवसीय रामलीला मंचन को विश्राम दिया गया। बमनपुरी की यह ऐतिहासिक रामलीला का यह 161वां मंचन था।

श्री रामलीला सभा द्वारा आयोजित की जाने वाली इस होली की रामलीला का बीते 23 मार्च को बमनपुरी के नरसिंह मंदिर में झंडी पूजन के साथ शुभारंभ हुआ था। श्री हनुमंत विजय रामलीला एवं नाटक कला मंच, नई दिल्ली के 15  सदस्यीय दल ने सुशील शुक्ला और सत्य प्रकाश मिश्र के निर्देशन में 18 दिवसीय रामलीला का मंचन किया। 28 मार्च को होली के हुरियारों की रंगबारात निकाली गई। 7 मार्च को रावण वध और 8 मार्च को श्रीराम का राजतिलक कर उनकी सवारी का नगर में भ्रमण हुआ जिसका साहूकारा पर समापन हुआ। 9 मार्च को श्रीराम परिवार के सदस्यों को तिलक कर रामलीला सभा की ओर से सभी पात्रों को विदाई दी गई। स्मरण रहे इस प्राचीन रामलीला को प्रदेश सरकार भी आर्थिक मदद देती है।

इस अवसर पर महामंत्री राधा कृष्ण शर्मा प्रह्लाद, इंद्र देव त्रिवेदी, निर्भय सक्सेना, राकेश शंखधार सहित श्री राम लीला सभा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!