The Voice of Bareilly since 2010

संशोधित व अपडेट– बरेली कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर समेत 3 और लोगों की कोरोना से मौत

बरेली। बरेली जिले में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ने के साथ ही इससे मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद तक 3और लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से उत्पन्न गंभीर परेशानियों के चलते दम तोड़ दिया। इससे पहले गुरुवार को भाजपा नेता समेत 2 लोगों, बुधवार को 5 लोगों और मंगलवार को तीन लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। अधिकतर मामलों में मौत का कारण शरीर में आक्सीजन लेवल की कमी निकली है।

बरेली कॉलेज के वाणिज्य विभाग में एसोसिएट प्रध्यापक डॉ. भारतेंदु शर्मा का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। उनका निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। तीन दिन पहले उनकी पत्नी का भी कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया था। भारतेंदु शर्मा शहर के बड़ी बमनपुरी में रहते थे। स्टेडियम रोड स्थित नीलकंठ कॉलोनी निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने भी शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। दो दिन पहले हालत बिगड़ने पर परिवार वालों ने उन्हें राजश्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां जांच में वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। उनके बेटे में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सपा नेता ब्रह्मस्वरूप सागर के पिता बीडी सागर (80) के कोरोना संक्रमित होने की गुरुवार की रात पुष्टि हुई थी। शुक्रवार को सुबह उऩ्होंने रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह आरटीपीसीआर रिपोर्ट में पॉजिटिव आए थे। 

पवन विहार निवासी डॉक्टर के बेटे का नोएडा में निधन

स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त पवन विहार निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डीएन सिंह के बेटे डॉ अनंत सिंह का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन हो गया। डाॅ डीएन सिंह का दूसरा बेटा भी अति गंभीर हालत नोएडा के अस्पताल में भर्ती है।

error: Content is protected !!