The Voice of Bareilly since 2010

उत्तर प्रदेश में कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 20 मई तक बंद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की विषम स्थिति के मद्देनजर कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय अब सत्र के अंत यानी 20 मई तक बंद रहेंगे। इस दौरान शिक्षकों को घर से काम करने की अनुमति होगी। 

राज्य के बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है, “कोविड-19 की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वर्तमान शैक्षिक सत्र के अंत (20 मई 2021) तक बेसिक शिक्षा परिषद के सभी शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं को घर से कार्य करने की अनुमति होगी।” 

इससे पहले कक्षा तक के सभी परिषदीय/सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डो के विद्यालयों को 30 अप्रैल तक शैक्षिक कार्य बंद किए जाने का आदेश जारी किया गया था।

error: Content is protected !!