The Voice of Bareilly since 2010

सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद की बेटी रुकैया आरिफ का भी कोरोना संक्रमण से निधन

बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से पिछले कई दिनों से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहीं रुकैया आरिफ ने सोमवार की दोपहर बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। रुकैया आरिफ के पिता समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद का भी कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया था।

रुकैया आरिफ पीलीभीत में वार्ड नंबर 20 से जिला पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए सपा समर्थित प्रत्याशी थीं। चुनाव प्रचार के दौरान विगत 24 अप्रैल को हाजी रियाज अहमद और रुकैया आरिफ की तबीयत बिगड़ने पर दोनों को पीलीभीत के कोविड एल 2 चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर दोनों को वहां से बरेली रेफर किया गया। रुकैया आरिफ ने श्री राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दोपहर करीब 1:30 बजे अंतिम सांस ली।

रुकैया वर्ष 2010 में भी जिला पंचायत का चुनावन लड़ी थीं। उस समय वह प्रदेश में सबसे कम उम्र की जिला पंचायत सदस्य थीं। वह हाजी रियाज के चार बच्चों में सबसे बड़ी थीं और उनके शादी मोहम्मद आरिफ से हुई थी। मोहम्मद आरिफ ही हाजी रियाज का सारा कामकाज देखते थे।

error: Content is protected !!