The Voice of Bareilly since 2010

कोरोना संक्रमण ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, देश में 24 घंटों में मिले 4.14 लाख नए मरीज

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के आंकड़े भारत में नए-नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। देश में बीते 24 घंटों में तीसरी बार 4 लाख से ज्यादा नए पॉजिटिव केस मिले हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि इस अवधि में 4.14 लाख संक्रमितों की पहचान हुई जो नए केस का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस दौरान 3,920 मरीजों ने इस महामारी से जान गंवाई। इससे पहले 30 अप्रैल को 4.02 लाख और 5 मई को 4.12 लाख मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी चिंता बढ़ा रही है। इसमें बीते 24 घंटों में 81,663 की बढ़ोत्तरी हुई है। अभी 36.44 लाख संक्रमितों का इलाज चल रहा है। बीते 7 दिन के अंदर ही इसमें 3.80 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है। कुल एक्टिव केसों में 27 लाख सिर्फ 10 राज्यों के हैं।

आंकड़ों में देश में कोरोना महामारी

बीते 24 घंटों में कुल नए केस आए: 4.14 लाख
बीते 24 घंटों में कुल मौतें: 3,920
बीते 24 घंटों में कुल ठीक हुए: 3.28 लाख
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 2.14 करोड़
अब तक ठीक हुए: 1.76 करोड़
अब तक कुल मौतें: 2.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 36.44 लाख

राज्यों का बीते 24 घंटों का हाल

महाराष्ट्र- 62,194 नए मामले और 853 मौतें 

कर्नाटक- 49,058 नए मामले और 328 मौतें

केरल- 42,464 नए मामले और 63 मौतें 

तमिलनाडु- 24,898 नए मामले और 195 मौतें 

हरियाणा- 14,840 नए मामले और 177 मौतें 

छत्तीसगढ़-  13,846 नए  मामले और 212 मौतें 

गुजरात- 12,545 नए मामले और 123 मौतें 

पंजाब- 8,874 नए मामले, 154 मौतें 

असम- 4,936 नए मामले और 46 मौतें 

मिज़ोरम-  184 नए मामले और 17 मौतें 

error: Content is protected !!