The Voice of Bareilly since 2010

बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे जगदीश चन्द्र सक्सेना

बरेली। जगदीश चन्द्र सक्सेना मान्यता प्राप्त स्कूलों के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कदीर अहमद ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

डॉ कदीर अहमद के अनुसार, जगदीश चन्द्र सक्सेना ने बीते 28 अप्रैल को बिना कारण बताए पद से त्यागपत्र दे दिया था जिसे प्रदेश प्रबंधकारिणी समिति ने कभी स्वीकार ही नहीं किया और वह लगातार सक्सेना से पद पर बने रहने की अपील करती रही। अन्ततः सक्सेना ने समिति का अनुरोध स्वीकार करते हुए पद पर बने रहने की सहमति प्रदान कर दी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्षों सुरेश यादव, सर्वेश पाठक, मंत्रियों राम कृष्ण शुक्ला, राजीव यादव, महामंत्रियों पंकज कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष रिंकेश सौरखिया, कानूनी सलाहकार अभय भटनागर,  प्रवक्ता संजय पॉल तथा सदस्यों प्रज्ञा सक्सेना एवं नवीन कुमार ने पद पर बने रहने पर जगदीश चन्द्र सक्सेना को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

समिति के महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, जिला महामंत्री अरविंद गौड़, बिथरी चैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, कायस्थ चित्रगुप्त महासभा की प्रदेश प्रभारी पूनम सेवक ने सक्सेना को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि सक्सेना के कुशल नेतृत्व में समिति पूर्व की भांति आशातीत सफलता हासिल करेगी.

सक्सेना ने सक्रिय होते ही सदस्यों को अवगत कराया कि वर्ष 19- 20 की सदस्यता सूची सार्वजनिक की जा चुकी है जबकि वर्ष 20-21 की सदस्यों की सूची शीघ्र सार्वजनिक की जाएगी। वर्ष 20 -21 की सूची के सदस्य ही आगामी समिति के चुनाव में भाग ले पाएंगे।

One comment
जगदीश चन्द्र सक्सेना

हमारे समाचार इतनी प्रमुखता से प्रकाशन हेतु साधुवाद 🙏

error: Content is protected !!