The Voice of Bareilly since 2010

14 घंटे बंद रहेगी बैंकों की यह सर्विस, समय रहते निपटा लें लेनदेन

नई दिल्ली। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है तो इस सप्ताह शनिवार तक निपटा लें क्योंकि 23 मई 2021 यानी रविवार को करीब 14 घंटे तक National Electronic Funds Transfer (NEFT, एनईएफटी) काम नहीं करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से यह जानकारी बैंक के ग्राहकों को जारी की गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बाबत प्रेस विज्ञप्ति जारी करने के साथ ही ट्वीट भी किया है। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि टेक्निकल अपग्रेड के चलते NEFT सर्विस 23 मई को रात 12 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक काम नहीं करेगी। इसलिए ग्राहक इससे पहले ही NEFT के जरिए धनराशि के लेन-देन का काम कर लें।

error: Content is protected !!