The Voice of Bareilly since 2010

जंग तेज-‘आप‘ ने मुख्य सचिव मजूमदार का आफिस किया सीज

2 अगस्त का इतिहास,2 अगस्त,भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय ,History of 2 August,

arvind kejariwal-nazeeb jungनई दिल्ली। कार्यवाहक मुख्य सचिव विवाद में पलटवार करते हुए दिल्ली सरकार ने सेवा विभाग के मुख्य सचिव अनिंदो मजूमदार के कार्यालय को सील कर दिया है। मजूमदार ने ही उपराज्यपाल नजीब जंग के निर्देश पर कार्यवाहक मुख्य सचिव की नियुक्त का आदेश जारी किया था।

राजेंद्र की नियुक्ति खारिज

दिल्ली सरकार ने अब राजेंद्र कुमार को मुख्य सचिव नियुक्ति कर दिया। केजरीवाल सरकार ने मजूमदार को हटाकर यह पद राजेंद्र कुमार को दिया था। जिसके बाद उपराज्यपाल ने राजेंद्र कुमार की नियुक्ति को रद कर दिया।

गौरतलब है कि उपराज्यपाल जंग से निर्देश मिलने के बाद शंकुलता गैमलीन को नियुक्ति पत्र जारी करने वाले सेवा विभाग में कार्यरत मुख्य सचिव अनिंदो मजूमदार का तबादला दिल्ली सरकार ने कर दिया गया था।

इसके बाद जंग ने मजूमदार के तबादले के केजरीवाल सरकार के फैसले को पलट दिया था। वहीं दिल्ली सरकार की कमान संभाले आम आदमी पार्टी (आप) का आरोप है कि गैमलीन के बिजली वितरण कंपनी बीएसइएस के साथ करीबी संबंध है। हालांकि, 1984 बैच की आइएएस अधिकारी ने आरोपों से इनकार करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया था।

error: Content is protected !!