The Voice of Bareilly since 2010

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण करेगा रोटरी क्लब बांस बरेली

बरेली। रोटरी क्लब बांस बरेली के सिविल लाइंस कार्यालय में शुक्रवार को हुई बैठक में पर्यावरण के संरक्षण के लिए इस वर्ष भी वृहद स्तर पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया। सिटी श्मशान भूमि मार्ग पर अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण किया जाएगा।

बैठक में मामला उठा कि सिटी श्मशान भूमि जाने वाले मार्ग पर वृक्षों की कमी है। इसके मद्देनजर निर्णय लिया गया की सिटी श्मशान भूमि मार्ग पर अधिक से अधिक संख्या में पौधों का रोपण किया जाएगा जिससे ग्रीष्म और वर्षा ऋतु में धूप और वर्षा से बचाव हो सके। अभियान में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है कि यदि कोई व्यक्ति अपने अथवा अपने पूर्वजों के नाम पर पौधा लगाना चाहता है तो लोहे के ट्री गार्ड सीमेंट एवं बजरी से पक्के तौर पर लगाकर ये पौधे संरक्षित किए जाएंगे। इच्छुक लोग इस बाबत क्लब के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। क्लब समस्त प्रकार की सहायता करेगा।

बैठक में संरक्षक सुभाष चंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, सचिव तुषार अग्रवाल, पूर्व सह मंडल अध्यक्ष वीपी खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!