The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- कायस्थ सभा ने आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को बांटी आवश्यक सामग्री की किट

बरेली। कोरोना काल में गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों को कायस्थ सभा बरेली द्वारा रविवार को आवश्यक सामग्री की किट वितरित की गईं। राजेंद्र नगर स्थित भटनागर कोचिंग में हुए इस कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित सदस्य एवं नगर विधायक डॉ अरुण कुमार मुख्य आतिथि जबकि वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं मार्गदर्शक अनिल सक्सेना एडवोकेट विशिष्ट अतिथि थे। खास बात यह रही कि जरूरतमंद व्यक्तियों के मान की रक्षा के लिए उनके नाम गोपनीय रखे गए।

इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार जी ने कहा कि कायस्थ सभा बरेली हमेशा से ही अपने समाज के साथ ही सभी वर्गों की चिंता करती है और उसने यह भी उल्लेखनीय कार्य किया है। अनिल सक्सेना एडवोकेट ने कहा की करीब 60 व्यक्तियों को जो यह किट दी जा रही है। कायस्थ सभा के महासचिव अभय भटनागर ने कहा कि संगठन का ध्येय है मानव का मानव के प्रति काम आना।

सभा के मीडिया प्रभारी सचिन श्याम भारतीय ने बताया कि कार्यक्रम में पार्षद सतीश चंद कातिब, उपाध्यक्ष विनोद सिन्हा, रमेश सक्सेना, दीपक भटनागर, राजकुमार सिन्हा, सचिव राजीव सक्सेना एडवोकेट,  कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार संजय, संयुक्त सचिव एडवोकेट राजीव कुमार सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक एवं महानगर अध्यक्ष संजय सक्सेना, मोहित सक्सेना, नवनीत भटनागर,महिला अध्यक्ष मंगलेश सक्सेना, सुषमा सक्सेना, शांता भटनागर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम से पूर्व स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र कातिब ने पूरा क्षेत्र सेनीटाइज्ड करवाया।

सभा के संरक्षक डीके सक्सेना ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूरे महीने चले अभियान की तारीफ की और सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!