The Voice of Bareilly since 2010

अरविंद कुमार शर्मा यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष नियुक्त, मोर्चों के भी अध्यक्ष घोषित

लखनऊ। विधान परिषद सदस्य अरविंद कुमार शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मऊ निवासी अरविंद कुमार शर्मा गुजरात कैडर के आइएएस अधिकारी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अत्यंत करीबी माने जाने वाले शर्मा ने अपनी सेवा के दो वर्ष बाकी रहते स्वैछिक सेवानिवृति ले ली थी। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में उतरने के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन के अंदर ही अरविंद कुमार शर्मा को विधान परिषद सदस्य बनाया है। इसके बाद से ही उनको उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री बनाने की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि फिलहाल उन्हें उत्तर प्रदेश संगठन में शामिल किया गया है।

अरविंद कुमार शर्मा के अलावा भाजपा ने दो प्रदेश मंत्री भी नियुक्त किए हैं। ये हैं- लखनऊ की अर्चना मिश्रा और बुलंदशहर के अमित वाल्मीकि।

प्रांशुदत्त द्विवेदी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को पार्टी के विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की। प्रांशुदत्त द्विवेदी (फर्रूखाबाद) को भारतीय जनता युवा मोर्चा बनाया गया है। राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य (औरैया) को महिला मोर्चा व कामेश्वर सिंह (गोरखपुर) को किसान मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप (गाजियाबाद) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा व सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। संजय गोण्ड (गोरखपुर) अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यब बनाए गए हैं। कुंवर बासित अली (मेरठ) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

error: Content is protected !!