The Voice of Bareilly since 2010

रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित

बरेली(Rohilkhand University Exams 2021) महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर की मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम शनिवार को जारी कर दिया। परीक्षाएं 15 जुलाई से शुरू होंगी। स्नातक की द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इनमें एक विषय का एक ही प्रश्नपत्र होगा। स्नातकोत्तर में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी जिसमें सभी प्रश्नपत्र शामिल होंगे।

तय कार्यक्रम को अनुसार स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 2 अगस्त को समाप्त हो जाएंगी। स्नातक की परीक्षाएं 7 अगस्त को समाप्त होंगी। परीक्षाओं का समय डेढ़ घंटा निर्धारित किया गया है।

स्नातकोत्तर की परीक्षा सुबह की पाली में 9 बजे से 10 बजे तक होगी। स्नातक द्वितीय वर्ष की परीक्षा द्वितीय पाली में 12 बजे से 1:30 बजे तक होगी। स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा 3 बजे से 4:30 बजे तक होगी।

error: Content is protected !!