श्रीनगर में धारा 144 लागू,महबूबा और उमर नजरबंद,स्‍कूल और कॉलेज बंद

महबूबा और उमर अब्‍दुल्‍ला ने दावा किया कि उन्‍हें आधी रात के बाद नजरबंद कर दिया गया. फाइल फोटो Share:

नई दिल्‍ली। जम्‍मू कश्‍मीर में आतंकी हमले की आशंका के बाद सरकार की एडवाइजरी के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। रविवार रात को श्रीनगर समेत कई इलाकों में इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं पर प्रत‍िबंध लगा दिया गया। श्रीनगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। उमर अब्‍दुल्‍ला और महबूबा मुफ्ती ने दावा किया कि उन्‍हें उनके घर में ही नजरबंद कर दिया गया है।

महबूबा और उमर अब्‍दुल्‍ला ने दावा किया कि उन्‍हें आधी रात के बाद नजरबंद कर दिया गया. फाइल फोटो

https://twitter.com/ANI/status/1158084578038484993

इस बीच खबर है कि श्रीनगर में केबल टीवी बंद कर दिया गया है। किसी भी नेता को रैली की इजाजत नहीं है। नेताओं पर सख्‍ती के सवाल पर गृह मंत्रालय ने कहा है कि ये सब सुरक्षा के मद्देनजर किया गया है। हालांकि क‍िसी भी नेता को हाउस अरेस्‍ट नहीं किया गया है।

इस बीच जम्‍मू में सभी स्‍कूल और कॉलेज के साथ साथ कुछ ऑफ‍िसों में भी सुरक्षा की दृष्‍ट‍ि से छुट्टी कर दी गई है। कश्‍मीर में सोमवार को होने वाली सभी स्‍कूल कॉलेज की परीक्षाएं आगे बढ़ा दी गई हैं।

जम्‍मू कश्‍मीर के ताजा हालात पर राज्‍यपाल सत्‍यपाल‍ मलिक ने आपात बैठक भी बुलाई। इसमें राज्‍य के तमाम आला अधिकारियों ने हिस्‍सा लिया। जम्‍मू कश्‍मीर के अलावा दूसरे जिलों में भी स्‍कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। जम्‍मू इलाके में सुरक्षाबलों की 40 कंपन‍ियां तैनात की गई है।

error: Content is protected !!