The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- फलदार वृक्षों के पौधे लगाए, लिया संरक्षण का संकल्प

बरेली। संकल्प सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा शनिवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने आम, अमरूद, जामुन, कटहल, नीम, बरगद आदि फलदार वृक्षों के पौधे रोपे। साथ ही इनके संरक्षण का संकल्प लिया। इससे पूर्व सभी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के अरोरा, महामंत्री विनोद कुमार गुप्ता, मंत्री गुरुविंदर सिंह, पूर्व क्षेत्रीय पार्षद तिलकराज डुसेजा, समाजसेवी गुरुविंद्र सिंह लाम्बा, सुभाष कथूरिया, योग प्रशिक्षक आशा अरोरा, प्रतिमा विरमानी, श्वेता शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश अरोरा, वीरेंद्र अरोरा, प्रवीन शर्मा, महेंद्र पाल राही, गौरव पाठक, सरदार राजू, विनोद भाटिया आदि संस्था पदाधिकारियों के साथ ही बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।

पौधरोपण के उपरांत एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया । गोष्ठी को संबोधित करते हुए सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण होते हैं। पर्यावरण संरक्षण में ये महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। इसीलिए वृक्षों को पर्यावरण का सजग प्रहरी कहा जाता है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। विनोद कुमार गुप्ता ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला।

गोष्ठी का संचालन एस के अरोरा ने किया। सरदार गुरुविंद्र सिंह ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

error: Content is protected !!