The Voice of Bareilly since 2010

एटा में सहायक अभियोजन अधिकारी की हत्या, कातिल ने सिर व चेहरे पर मारीं पांच गोलियां

एटा। जलेसर की सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। गोलियों से छलनी उनका शव मंगलवार की सुबह उनके शव सरकारी आवास में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  

सहायक अभियोजन अधिकारी नूतन यादव कोतवाली नगर क्षेत्र में आगरा रोड पर स्थित यूपी-100 के कंट्रोल रूम के पास बने सरकारी आवास में रहती थीं। सोमवार सुबह उनका शव उनके आवास में पड़ा होने की सूचना से सनसनी फैल गई। कातिलों ने नूतन यादव के सिर और चेहरे पर पांच गोलियां मारीं। पुलिस को मौके से पांच खाली कारतूस मिले हैं। जांच अधिकारी मान रहे हैं कि हमलावर नूतन की मौत की सुनिश्चित कर लेना चाहता था। यही कारण है कि उसने एक-एक कर पांच गोलियां दागीं ताकि नूतन के बचने की कोई संभावना न रहे।

आसपास के कुछ लोगों के अनुसार सोमवार को नूतन यादव के चाचा यहां आए थे जिनका अब फोन नहीं मिल रहा है। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। एपीओ के परिवारीजनों के यहां पहुंच जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!