The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- खेलते-खेलते किला नदी में डूबे 4 बच्चे, 3 को पुलिस ने बचाया

बरेली। किला छावनी क्षेत्र में शनिवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। नदी किनारे खेल रहे 4 बच्चे ठेले के असंतुलित हो जाने पर किला नदी में डूब गए। पुलिस ने 3 बच्चों को सकुशल नदी से निकाल लिया जबकि 1 लापता है। एसडीआएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

दोपहर करीब 3:00 बजे किला छावनी के होली चौक मोहल्ले में 4 बच्चे गली के मुहाने पर बह रही किला नदी के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बच्चा ठेले पर बैठा था जबकि 3 उसे पकड़े हुए थे। अचानक ठेला ढाल पर फिसलते हुए नदी में जा गिरा। ठेले के साथ चारों बच्चे भी नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचा दिया। देखथते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन बच्चों को नदी से निकाल लिया। एक बच्चा समाचार लिखे जाने तक लापता था। उसकी खोजबीन की जा रही है।

error: Content is protected !!