The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- पीएचसी और सीएचसी में कन्या जन्मोत्सव, उपहार भी बांटे

बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पीएचसी मुड़िया नबी बक्स और सीएचसी रिछा में जिला कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन्म लेने वाली बालिकाओं के जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। मां-बेटियों को उपहार भी दिए गए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बताया कि इस दौरान इन केंद्रों में जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर पौधे भी रोपे गए। इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी पुरुषों को सौंपकर उनकी सहभागिता सुनिश्चित  कराई गई।

इस दौरान डॉ रामकृष्ण, बीसीपीएम हसीब, एलएमओ डॉ सुमैया खानम, मेंटर नर्स सुमन लाल, शांति, पूनम बीएचडब्लू, हजारी लाल आदि मौजूद रहे।

 

error: Content is protected !!