The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- “स्वतंत्रता दिवस देशवासियों के लिए गर्व और सौभाग्य का दिन”

बरेली। एसएसवी इंटर कॉलेज एवं एसएसवी पब्लिक स्कूल में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ऑनलाइन स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों का पुण्य स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि हमारे देश को ब्रिटिशों से यह आजादी इतनी आसानी से नहीं मिली थी। देश की आजादी पाने के लिए बहुत से क्रांतिकारी सेनानियों ने बलिदान दिया। असंख्य सेनानियों ने जल की यातनाएं सहीं। स्वतंत्रता सेनानिओं के लिए कुछ लाइनें कहना चाहूंगा-

“नमन है उन वीरों को जिन्होंने इस देश को बचाया,

गुलामी की मजबूत बेड़ियों को,

अपने बलिदान के रक्त से पिघलाया,

और भारत माँ को आजाद है कराया…”

विद्यालय अध्यक्ष अंजलि शर्मा  ने कहा कि 15 अगस्त भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार है। मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि –

“भूल न जाना भारत माँ के सपूतों का बलिदान,

इस दिन ले लिए जो हुए थे हँसकर कुर्बान,

आजादी की खुशियाँ मनाकर लो शपथ ये कि,

बनाएंगे देश भारत को और भी महान”

जय हिन्द !….. जय भारत !…….

कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आयोजित किया गया। बच्चों ने ऑनलाइन राष्ट्रीय नृत्य, गायन आदि प्रस्तुत किये ।

आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्य उषा शर्मा, सर्वेश गंगवार, मोहन स्वरूप, सौरभ शर्मा, प्रदीप गंगवार, जितेंद्र मिश्रा, नीता, वैशाली, पल्लवी, ख़ुशबू आदि ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!