The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- स्वतंत्रता दिवस पर अमर बलिदानियों को याद कर किया नमन

बरेली। 75वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह ध्वजारोहण किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। विद्यालयों के साथ ही राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। हालांकि कोविड प्रोटोकॉल की वजह से सीम्त संख्या में ही लोगों की उपस्थिति रही।

विद्यालय में मना जयंती अमृत महोत्सव

नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इन्टर कॉलेज सुर्खा छावनी में भी स्वतंत्रता दिवस को हीरक जयंती अमृत महोत्सव के रूप मे धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर नगर विधायक डॉ अरुण कुमार और विधायक प्रतिनिधि उनके ज्येष्ठ भ्राता अनिल कुमार एडवोकेट ने ध्वजारोहण किया। भारतीय शिक्षा समिति बृज प्रदेश के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य डॉ जितेन्द्र चौहान ने आभार व्यक्त किया।

भगत सिंह पार्क में ध्वजारोहण

मॉडल टाउन स्थित भगत सिंह पार्क में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिवारीजनों द्वारा ध्वजारोहण कर भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने वाले अमर शहीदों को याद कर नमन किया गया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया गया। इस अवसर पर भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति के प्रदेश महामंत्री संगठन वीरेंद्र कुमार अटल, जिला अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर चौधरी, लोकतंत्र सेनानी सुंदर लाल गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी की पुत्री कंचन मिश्रा, साहित्यकार रमेश गौतम, सुभाष कथुरिया आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!