The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- मार्ग दुर्घटना में भुता थानाध्यक्ष घायल, कांस्टेबल की हालत गंभीर

फरीदपुर (बरेली)। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर सोमवार को हुई मार्ग दुर्घटना में भुता थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह और कांस्टेबल अलका घायल हो गए। अलका की हालत गंभीर बनी हुई है।

भुता थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंह थाने में तैनात कांस्टेबल अलका को लेकर वाहन से थाना शाही जा रहे थे। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर बिथरीचैनपुर के बीसलपुर चौराहे पर तीव्र गति से आ रहे कैंटर (ट्रक) ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। थानाध्यक्ष और  सिपाही दोनों घायल हो गए। जब तक घटनास्थल पर पुलिस पहुंची, ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। कांस्टेबल अलका को गंभीर हालत में बरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि सरकारी गाड़ी में थानाध्यक्ष समेत कुल 4 सिपाही थे।  

-फरीदपुर से अमित तोमर की रिपोर्ट

error: Content is protected !!