The Voice of Bareilly since 2010

बरेली समाचार- भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का स्वागत अभिनन्दन

बरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के रविवार को पहली बार नगर आगमन पर उनका जगह-जगह फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया।

बरेली जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, आंवला जिलाध्यक्ष राजू उपाध्याय और महानगर अध्यक्ष अमन सक्सेना, का स्वागत-अभिनन्दन फरीदपुर, रजऊ, इनवर्टीस विश्वविद्यालय, नरियावल, सैटलाइट चौराहा आदि पर किया गया। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत भाजपा के प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष डॉ कुलमोहन अरोड़ा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह महामंत्री प्रतेश पाण्डेय, विक्की भरतौल आदि ने किया।

महानगर मीडिया प्रभारी ललित मोहन मल्होत्रा ने बताया कि इसके पश्चात कांधरपुर, रामगंगा तिराहा, अखा मोड़, सरदार नगर, चाढ़पुर, रम्पुरा मोड़, देवचरा होते हुए युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रुद्र लक्षमीकांत अवस्थी के निवास स्थान बल्लिया पर स्वागत-अभिनन्दन किया गया।

कार्यक्रम गौरव गुप्ता, जयदीप चौधरी, राधे गुर्जर सुरजीत सिंह धनश्याम शर्मा, दर्पण पाठक शनि शर्मा रतन माथुर सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

error: Content is protected !!